Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

ढकवा मोड़ हादसे में देवसरा पुलिस की तत्परता से बची कई जिंदगियां, एक महिला की मौत।

थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ढकवा बाजार के पास सुल्तानपुर–वाराणसी हाईवे पर रविवार दोपहर लगभग 12 बजे हुए भीषण सड़क हा...

थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ढकवा बाजार के पास सुल्तानपुर–वाराणसी हाईवे पर रविवार दोपहर लगभग 12 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में जहां एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं देवसरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता से कई घायलों की जान बचाई जा सकी।
सुल्तानपुर से वाराणसी की ओर जा रही वैगनर कार (UP 32 CL 5910) की टक्कर सामने से आ रहे ऑटो टेंपो (UP 44 BT 5184) से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टेंपो से बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी और एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी घायलों को तत्काल सीएचसी चांदा (सुल्तानपुर) भेजवाया।
घायलों में किरन सिंह (50 वर्ष), मीरा मिश्रा (50 वर्ष), बालक देव मिश्रा (10 वर्ष) तथा टेंपो चालक छोटेलाल गुप्ता शामिल हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान किरन सिंह की मृत्यु हो गई, जिससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंचती तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। पुलिस ने मौके पर यातायात को भी सुचारू कराया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
देवसरा पुलिस की इस तत्परता और मानवीय कार्यशैली की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस ने जिस तेजी और संवेदनशीलता के साथ राहत कार्य किया, वह काबिले तारीफ है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts