जौनपुर। बदलापुर विधानसभा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का जनाधार तेजी से मजबूत होता दिख रहा है। संगठन विस्तार को...
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का जनाधार तेजी से मजबूत होता दिख रहा है। संगठन विस्तार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार और दूरदर्शी सचिव विकास पांडेय के कुशल नेतृत्व में पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। उनके निर्णायक और प्रभावशाली नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज पार्टी गांव-गांव तक अपनी मजबूत पकड़ बना रही है।
इसी क्रम में संगठन को और धार देने के उद्देश्य से बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में संतोष उपाध्याय को अध्यक्ष और अरविंद कुमार सरोज को महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष रीता सरोज एडवोकेट द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई है।
पार्टी के उत्तर प्रदेश सचिव विकास पांडेय की कार्यशैली और संगठन क्षमता की चारों ओर सराहना हो रही है। उनके नेतृत्व में पार्टी न केवल मजबूत हो रही है बल्कि कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विकास पांडेय की रणनीति और सक्रियता ने पार्टी को नई पहचान दिलाई है और आने वाले समय में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रदेश की राजनीति में बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है।
नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष उपाध्याय ने शीर्ष नेतृत्व विशेषकर विकास पांडेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। वहीं महासचिव अरविंद कुमार सरोज ने भी पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए संगठन विस्तार में पूरी ताकत लगाने की बात कही।
इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह बधाइयों का दौर जारी है और साफ तौर पर कहा जा रहा है कि विकास पांडेय के नेतृत्व में पार्टी का “बोलबाला” अब बदलापुर ही नहीं, पूरे प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments