आसपुर देवसरा प्रतापगढ़। जिले के खेल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया, जब महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, महादेव नगर...
आसपुर देवसरा प्रतापगढ़।
जिले के खेल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया, जब महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, महादेव नगर के खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से पूरे जनपद का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
जिला खो-खो संगठन, प्रतापगढ़ के तत्वावधान में आयोजित जूनियर खो-खो चैंपियनशिप (2026-27) में जहां 10 मजबूत टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, वहीं हर टीम को पछाड़ते हुए महादेव नगर की टीम ने चैंपियन बनकर अपना परचम लहरा दिया।
मैदान में खिलाड़ियों का जोश, गति और रणनीति देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। हर मैच में टीम ने ऐसा दमखम दिखाया कि विरोधी टीमों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जीत के साथ ही स्टेडियम तालियों की गूंज से गूंज उठा—हर कोई बस एक ही नाम ले रहा था, “महादेव नगर… महादेव नगर!”
*राज्य स्तर पर भी दिखेगा जलवा*
इस शानदार प्रदर्शन का ही परिणाम है कि विद्यालय के 12 होनहार खिलाड़ियों का चयन आगामी 06, 07, 08 मई को बस्ती में होने वाली राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
अब पूरे जिले की निगाहें इन खिलाड़ियों पर टिकी हैं, जो प्रदेश स्तर पर भी इतिहास रचने को तैयार हैं।
इस ऐतिहासिक जीत पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अखिलेश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर चौरसिया ने टीम के कोच विनीत सिंह यादव और सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा—
“सत्र की शुरुआत में मिली यह जीत आने वाले समय के लिए शुभ संकेत है। हमारे खिलाड़ी आगे भी इसी तरह जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।”
आज महादेव नगर सिर्फ एक स्कूल नहीं, बल्कि प्रतिभा, मेहनत और जीत का प्रतीक बन चुका है।
गांव से लेकर शहर तक हर जुबां पर एक ही चर्चा है—
“यही है असली चैंपियन… महादेव नगर इंटर कॉलेज!
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra and*
No comments