हीरागंज सब्जी मंडी के पास पुलिस की सटीक कार्रवाई, बिक्री की नकदी और मोबाइल भी बरामद प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्दे...
हीरागंज सब्जी मंडी के पास पुलिस की सटीक कार्रवाई, बिक्री की नकदी और मोबाइल भी बरामद
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत महेशगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना महेशगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रहार करते हुए एक अभियुक्त को 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा, बिक्री के 760 रुपये तथा एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी महेशगंज संदीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने हीरागंज सब्जी मंडी के पास घेराबंदी कर आरोपी राजू उर्फ वरुण गुप्ता को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा, बिक्री की नकदी और मोबाइल बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू उर्फ वरुण गुप्ता पुत्र स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद गुप्ता निवासी कटरा देवर पट्टी बिहार थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना महेशगंज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजेन्द्र कुमार यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज सिंह कुशवाहा, कांस्टेबल प्रिन्स सेन तथा कांस्टेबल अनिल राजपूत शामिल रहे।
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों और नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
No comments