Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

नारायण महाविद्यालय में जश्न का माहौल, शिवब्रत पांडे बने अंतरराष्ट्रीय कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट।

प्रतापगढ  विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के गधियावा गांव में प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान नारायण स्नातकोत्तर एवं विधि महाविद्यालय म...


प्रतापगढ 
विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के गधियावा गांव में प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान नारायण स्नातकोत्तर एवं विधि महाविद्यालय में उस समय हर्ष, गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई, जब महाविद्यालय परिवार को यह गौरवपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि संस्थान के परम आदरणीय संस्थापक एवं पूर्व प्रमुख सचिव (न्याय), सदस्य उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज श्री एस.के. पांडेय के सुपुत्र तथा युवा प्रेरणास्रोत बने शिवब्रत पांडेय को एक अंतरराष्ट्रीय डिलीवरी कंपनी डेली वेरी में वाइस प्रेसिडेंट जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर पदोन्नत किया गया है।
जैसे ही यह खबर महाविद्यालय पहुंची, पूरे परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने इसे न केवल पांडेय परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और संस्था के लिए गौरव का क्षण बताया। महाविद्यालय परिसर में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई तथा आदरणीय प्रबंधक जी को बधाई देते हुए सभी ने शिवब्रत पांडेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महाविद्यालय परिवार ने कहा कि शिवब्रत पांडेय की यह उपलब्धि उनकी अद्भुत कार्यक्षमता, अनुशासन, दूरदर्शिता, अथक परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है, जिससे पूरे क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ा है।
क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और सामाजिक लोगों ने भी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता स्वयं कदम चूमती है। आज शिवब्रत पांडेय युवाओं के लिए एक ऐसी मिसाल बन चुके हैं, जिनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
अंत में महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री शिवब्रत पांडेय निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें और देश-विदेश में अपने क्षेत्र एवं संस्था का नाम रोशन करते रहें।
NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra 

No comments

Popular Posts