1 किलो 117 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, गोदाही चौराहे से दबोचा गया आरोपी दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में जनपद में चलाए जा र...
1 किलो 117 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, गोदाही चौराहे से दबोचा गया आरोपी
दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रतापगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना संग्रामगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 1 किलो 117 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संग्रामगढ़ मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोदाही चौराहे, ग्राम अशोगी के पास दबिश देकर आरोपी राकेश नाई को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राकेश नाई पुत्र शिवमोहन नाई, निवासी ग्राम सराय निर्भय, थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 1 किलो 117 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना संग्रामगढ़ में मु0अ0सं0 81/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूबेदार राय, कांस्टेबल कुलदीप यादव एवं कांस्टेबल मन्नू सिंह शामिल रहे। जनपद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” लगातार अपराधियों और नशा तस्करों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
No comments