कोर्ट से वांछित तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने घर के पास से दबोचा दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद प्रतापगढ़ में अपराध एवं...
कोर्ट से वांछित तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने घर के पास से दबोचा
दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद प्रतापगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पट्टी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले में न्यायालय से वांछित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना पट्टी में तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश और चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मा० न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट प्रतापगढ़ से जारी वारंट के आधार पर थाना पट्टी क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में दबिश देकर तीनों अभियुक्तों को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दुर्गेश यादव पुत्र रामसमुझ यादव, विनय यादव पुत्र रामसमुझ यादव तथा खुशबू यादव पत्नी दुर्गेश यादव निवासी धनगढ़ सराय छिवलहा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ शामिल हैं।
बताया गया कि उक्त सभी अभियुक्त मु0नं0 704/2023, अपराध संख्या 214/22 से संबंधित मामले में वांछित चल रहे थे। इनके विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट की धाराओं सहित मारपीट, गाली-गलौज, धमकी एवं तोड़फोड़ जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक उमेन्द्र शुक्ला, महिला कांस्टेबल पूजा कुमारी, महिला कांस्टेबल नीलाक्षी, कांस्टेबल अभिषेक, राहुल एवं शिवराज की अहम भूमिका रही। थाना पट्टी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली।
No comments