Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

कसेरुआ में पुलिस चौकी निर्माण का भूमि पूजन, एसपी दीपक भूकर ने रखी नींव।

बोले एसपी — “चौकी बनने से अपराध पर लगेगी रोक, गरीबों को मिलेगा त्वरित न्याय” प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्र...


बोले एसपी — “चौकी बनने से अपराध पर लगेगी रोक, गरीबों को मिलेगा त्वरित न्याय”
प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कसेरुआ में वर्षों से प्रस्तावित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर चौकी की नींव रखी। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से पांच बार फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
करीब पांच वर्षों से प्रस्तावित इस पुलिस चौकी के निर्माण शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। भूमि पूजन कार्यक्रम में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई और जल्द ही चौकी निर्माण कार्य शुरू किए जाने की बात कही गई।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि कसेरुआ में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलेगी तथा आमजन, विशेषकर गरीब और पीड़ित लोगों को त्वरित एवं सरल न्याय उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा चौकी निर्माण के लिए 1 करोड़ 9 हजार रुपये तथा आवासीय भवन निर्माण हेतु 2 करोड़ 86 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी, रानीगंज थाना प्रभारी विजय कुमार सत्यार्थी, कसेरुआ प्रधान अकील अहमद, द्वारका प्रधान छेदीलाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लन परिहार, धामपुर प्रधान अनिल सरोज सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments

Popular Posts