Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा/पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पति को आसपुर देवसरा की पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल।

आसपुर देवसरा पुलिस की कार्रवाई, ढकवा पट्टी फ्लाईओवर के पास से दबोचा गया आरोपी प्रतापगढ़। जनपद के थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने आत्म...

आसपुर देवसरा पुलिस की कार्रवाई, ढकवा पट्टी फ्लाईओवर के पास से दबोचा गया आरोपी
प्रतापगढ़। जनपद के थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी पति को थाना क्षेत्र के ढकवा पट्टी फ्लाईओवर, ग्राम देवरखा के पास से गिरफ्तार किया।
मामले के अनुसार, थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ग्राम घरहिया निवासी वादी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पुत्री सुनीता गौतम की शादी वर्ष 2012 में ग्राम देवरखा निवासी राजभवन गौतम उर्फ तुलसी पुत्र फागूलाल गौतम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति द्वारा आए दिन प्रताड़ित किया जाता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर 14 मई 2026 को सुनीता गौतम ने अपने घर की छत में गाटर से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के संबंध में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 115/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
उपनिरीक्षक अवधराज यादव, उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी, कांस्टेबल अजीत चौहान, आरक्षी सोनू कुमार एवं आरक्षी रजत सिंह की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजभवन गौतम उर्फ तुलसी (33 वर्ष) निवासी ग्राम देवरखा थाना आसपुर देवसरा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts