Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

*शादी समारोह में दहशत फैलाने वाला ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार*फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल, कारतूस और खोखा बरामद, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा।

दीपक भूकर के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शादी समारोह में खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले ₹2...


दीपक भूकर के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शादी समारोह में खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त शनि सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद किया गया है।
प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम रामपुर में 20 अप्रैल 2026 को एक शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा स्टेज और बारातियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। अचानक हुई गोलीबारी से समारोह में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
इस मामले में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 237/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट के तहत 4 नामजद और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रखहा बाजार क्षेत्र से वांछित इनामी अभियुक्त शनि सिंह पुत्र स्वर्गीय अजीत सिंह निवासी गोडे, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि घटना के बाद उसने फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बेनीपुर नहर के पास एक बाग में झाड़ियों के पीछे छिपा दिए थे। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिए। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शनि सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, फायरिंग और महिला उत्पीड़न सहित कई संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
बरामदगी
01 अदद आलाकत्ल पिस्टल
01 अदद जिंदा कारतूस
01 अदद खोखा कारतूस
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक अंकित कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक अनुपम त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल नासिर कमाल, कांस्टेबल योगेश, कांस्टेबल हिमांशु पौनिया एवं चालक हेड कांस्टेबल पवन मौर्य थाना कोतवाली नगर की टीम कार्रवाई में शामिल रही।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts