Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

लालगंज पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी कांड में 5 गिरफ्तार, सोना गलाकर बेचा, आईफोन व बाइक बरामद।

प्रतापगढ़, 3 मई। जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कि...


प्रतापगढ़, 3 मई।
जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान, सोने की पिघली हुई धातु, आईफोन व बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को ग्राम पूरे छेमी निवासी महिला इलाज के लिए प्रयागराज गई थीं। 15 अप्रैल को वापस लौटने पर उनके घर का ताला टूटा मिला और घर से आभूषण, बर्तन व टीवी चोरी हो चुके थे। इस मामले में थाना लालगंज में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत लालगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भदारीकला जंगल के पास दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक महिला अभियुक्ता को उसके घर के पास से पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शौरभ मिश्रा, शुभम मिश्रा, अमरजीत प्रजापति, आशीष केसरवानी और खुशी उर्फ अंशिका मिश्रा शामिल हैं।
बरामद सामान में
एक इंडक्शन चूल्हा (चोरी का)
एक आईफोन (चोरी के पैसों से खरीदा गया)
बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल
10.13 ग्राम पिघला हुआ सोना
पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी के गहनों को गलाकर सोना बेच दिया गया था और उसी पैसे से आईफोन व मोटरसाइकिल खरीदी गई थी। मामले में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफलता में थाना प्रभारी आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

No comments

Popular Posts