Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा पुलिस की तत्परता से गुमशुदा महिला सकुशल बरामद

 आसपुर प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र की रहने वाली 65 वर्षीय कमलेश सिंह पत्नी स्वर्गीय सभाजीत सिंह (निवासी रसूलपुर हैदरपुर...


 आसपुर प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र की रहने वाली 65 वर्षीय कमलेश सिंह पत्नी स्वर्गीय सभाजीत सिंह (निवासी रसूलपुर हैदरपुर) 19 अप्रैल 2026 को अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी।
थाना आसपुर देवसरा पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए लगातार संभावित स्थानों पर खोजबीन की। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली और महिला को डोभी नारायनपुर (जनपद जौनपुर) से सकुशल बरामद कर लिया गया।
थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के निर्देशन में उपनिरीक्षक सचिन पटेल व उपनिरीक्षक चन्द्र जीत सिंह की विशेष भूमिका रही महिला के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts