प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर संवेदनशील इंसान को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक ओर समाज मे...
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर संवेदनशील इंसान को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक ओर समाज में लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहते हैं, वहीं दूसरी ओर बजरंग दल के जिला सहसंयोजक विनय सिंह ने इंसानियत और पशु प्रेम की ऐसी मिसाल पेश की, जो आज चर्चा का विषय बन गई है।
ग्राम भाटी खुर्द निवासी विनय सिंह केवल एक संगठन के पदाधिकारी नहीं, बल्कि उन लोगों में से हैं जो बेज़ुबानों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते हैं। बताया जाता है कि 23 मई की रात जब कुछ लोग एक बेज़ुबान पशु को बेरहमी से मार रहे थे, तब विनय सिंह से यह दृश्य देखा नहीं गया। उन्होंने आगे बढ़कर विरोध किया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि इंसानियत की यह आवाज कुछ लोगों को इतनी नागवार गुजरेगी कि वे उनकी जान लेने पर उतारू हो जाएंगे।
तहरीर के मुताबिक पहले से रंजिश रखने वाले आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से विनय सिंह को घेर लिया। समाजीत यादव ने पीछे से पकड़ लिया और असलम ने धारदार हथियार लगी लाठी से हमला बोल दिया। विनय सिंह जमीन पर गिर पड़े।और खुलेआम कहा गया – “असलहा मंगाओ, आज इसका अंत कर देते हैं।”
यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं था, बल्कि उस सोच पर हमला था जो बेज़ुबानों की रक्षा और समाज में मानवता की बात करती है। चीख-पुकार सुनकर जब परिवार वाले दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया, लेकिन इसी बीच आसपुर देवसरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर यह संदेश दिया कि कानून अब भी न्याय के साथ खड़ा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में नामजद अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि देवसरा पुलिस समय रहते सक्रिय न होती, तो मामला और अधिक तनावपूर्ण हो सकता था। लोगों ने थाना आसपुर देवसरा पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने निष्पक्षता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है।
आज विनय सिंह घायल हैं, लेकिन उनका हौसला टूटा नहीं है। उनकी कहानी यह बताती है कि इंसानियत अभी जिंदा है। बेज़ुबानों की रक्षा के लिए उठी उनकी आवाज भले ही हमलावरों को पसंद न आई हो, लेकिन समाज में ऐसे लोग ही उम्मीद की आखिरी किरण होते हैं।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments