Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

10 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी फरार, नवाबगंज पुलिस ने घर पर चस्पा कर, ढोल-नगाड़े के साथ कराई मुनादी।

NHT BHARAT NEWS प्रतापगढ़। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबगंज पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए दुष्क...

NHT BHARAT NEWS
प्रतापगढ़। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबगंज पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी के खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा करने के साथ ही गांव में ढोल-नगाड़े और लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराकर उसे तत्काल आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है।

पुलिस के अनुसार थाना नवाबगंज में दर्ज मु0अ0सं0 65/2026, धारा 64/351(3) बीएनएस के तहत नामजद आरोपी चन्द्रकेश पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम रामपुर कोटवा, थाना बाघराय लंबे समय से फरार चल रहा है। विवेचना के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस लगातार गिरफ्तारी के प्रयास करती रही, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहा।

आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी हुआ, लेकिन आरोपी फिर भी सामने नहीं आया। लगातार फरार रहने पर न्यायालय ने धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा जारी कर दी।

शनिवार को उपनिरीक्षक दिलीप पाल और पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर विधिवत नोटिस चस्पा किया तथा ग्राम पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थलों पर भी उद्घोषणा की प्रति लगाई। इसके साथ ही पूरे गांव में ढोल और लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर ग्रामीणों को बताया गया कि आरोपी शीघ्र न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित हो, अन्यथा उसके खिलाफ और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*अपराधियों के पीछे हाथ धोकर पीछे पड़ी नवाबगंज की पुलिस*

फरार और इनामी अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही नवाबगंज पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून से भागने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
*"सच के साथ, हर खबर आपके पास"*

No comments

Popular Posts