Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आमापुर में पुलिस का सख्त एक्शन: ब्लैक फिल्म और अवैध हूटर वालों की निकली हेकड़ी।

आमापुर, प्रतापगढ़। कानून को ताक पर रखकर वाहनों में ब्लैक फिल्म चढ़ाकर और अवैध हूटर लगाकर रौब झाड़ने वालों पर मंगलव...


आमापुर, प्रतापगढ़। कानून को ताक पर रखकर वाहनों में ब्लैक फिल्म चढ़ाकर और अवैध हूटर लगाकर रौब झाड़ने वालों पर मंगलवार को पुलिस का डंडा जमकर चला। क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के आमापुर बाजार में चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कई वाहनों से मौके पर ही ब्लैक फिल्म उतरवाई गई और अवैध हूटर हटवाए गए।

पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। जो लोग अब तक नियमों को धता बताकर वीआईपी बनने का दिखावा कर रहे थे, उनकी हेकड़ी कुछ ही मिनटों में निकल गई। वाहन चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी पट्टी ने कहा कि ब्लैक फिल्म, अवैध हूटर और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आम लोगों ने भी राहत की सांस ली और नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर रौब गांठने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।

No comments

Popular Posts