Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

पट्टी/अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का हंटर, जेसीबी-डम्पर सीज; BMW से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

पट्टी, प्रतापगढ़। अवैध खनन और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने बड...

पट्टी, प्रतापगढ़। अवैध खनन और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया। क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी और उपजिलाधिकारी पट्टी के नेतृत्व में चलाए गए संयुक्त अभियान में अवैध खनन में संलिप्त एक डम्पर और एक जेसीबी मशीन को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

थाना पट्टी क्षेत्र के बीबीपुर बारडीह में प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई के बाद संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान एक बीएमडब्ल्यू कार पर नियमों के विपरीत लगी ब्लैक फिल्म को तत्काल हटवाया गया और वाहन स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।

प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि अब अवैध खनन माफिया और नियम तोड़ने वाले रसूखदार वाहन मालिक किसी भी कीमत पर बख्श नहीं जाएंगे। अधिकारियों की सख्ती से खनन कारोबार से जुड़े लोगों में खौफ का माहौल है और क्षेत्र में इस कार्रवाई की व्यापक चर्चा हो रही है।

प्रशासन का संदेश:

"अवैध खनन करने वालों की अब खैर नहीं, कानून तोड़ने पर सीधे होगी सीज और कानूनी कार्रवाई।"

No comments

Popular Posts