प्रतापगढ़। अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए हत्या के ...
प्रतापगढ़। अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में पुश्तैनी आबादी की विवादित भूमि पर भूसा रखने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में कई लोग घायल हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। इसी क्रम में उपनिरीक्षक संजय कुमार व उनकी टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी रामलाल (50 वर्ष) तथा उसके पुत्र आशीष (19 वर्ष) को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र में अपराधियों के लिए सिरदर्द बने थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया की कार्यशैली की चर्चा लगातार हो रही है। अपराधियों पर पैनी नजर और त्वरित कार्रवाई की बदौलत थाना आसपुर देवसरा में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों और हिंसा फैलाने वालों के लिए क्षेत्र में कोई जगह नहीं है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। आसपुर देवसरा पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments