प्रतापगढ़। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाघराय पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ...
प्रतापगढ़। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाघराय पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बाघराय पुलिस द्वारा क्षेत्र में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भगेलू उर्फ वीरेन्द्र विश्वकर्मा (50 वर्ष) निवासी थाना बाघराय क्षेत्र को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एससी/एसटी विशेष न्यायालय से सम्मन केस संख्या 1296/2024 में धारा 323, 504, 506 एवं 427 भादवि के तहत वारंट जारी था। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।
थाना बाघराय के उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव एवं आरक्षी यादवेन्द्र यादव की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मुख्य बिंदु
बाघराय पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
एससी/एसटी विशेष न्यायालय से जारी था वारंट।
अभियुक्त को उसके घर के पास से दबोचा गया।
पुलिस अधीक्षक के अभियान के तहत लगातार जारी है कार्रवाई।
No comments