Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद

प्रतापगढ़। देल्हूपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवा...



प्रतापगढ़। देल्हूपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार 9 जून की शाम करीब 7:30 बजे प्रदीप कुमार सरोज बाजार से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में प्रदीप के सिर, गर्दन और आंख में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना देल्हूपुर में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में रवि कुमार उर्फ प्रधान (21 वर्ष), किशन कुमार उर्फ वकील (19 वर्ष) तथा यशोदा देवी (45 वर्ष) निवासी ग्राम सराय प्रानमती थाना देल्हूपुर शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें चांदपुर मोड़-प्रतापगढ़ प्रयागराज मार्ग के पास कनेस्ता रंगौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी रवि कुमार उर्फ प्रधान की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

हाइलाइट्स

  • पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला।
  • सिर, गर्दन और आंख में गंभीर चोटें आने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा।
  • देल्हूपुर पुलिस ने 2 आरोपी और 1 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।
  • मुख्य आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद।
  • पुलिस अधीक्षक के अभियान के तहत मिली महत्वपूर्ण सफलता।

No comments

Popular Posts