Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

17 साल पुराने एससी-एसटी एक्ट मामले में 4 दोषियों को सजा, ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता

प्रतापगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली दोषसिद्धि, अपराधियों को जेल भेजने में मिली कामयाबी प्रतापगढ़। अपराधियों को सजा दिलाने क...


प्रतापगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली दोषसिद्धि, अपराधियों को जेल भेजने में मिली कामयाबी

प्रतापगढ़। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के महत्वाकांक्षी "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की सशक्त विवेचना, ठोस साक्ष्य संकलन और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते 17 वर्ष पुराने एससी-एसटी एक्ट के मामले में चार अभियुक्तों को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट, प्रतापगढ़ ने थाना उदयपुर में दर्ज वर्ष 2009 के मुकदमे में अभियुक्त सीताराम यादव, दद्दन यादव, रामकरन एवं रामजस को विभिन्न धाराओं में दोषी पाते हुए कारावास और जुर्माने से दंडित किया। न्यायालय के इस फैसले को प्रतापगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई और मजबूत पैरवी का परिणाम माना जा रहा है।

मामला 22 अक्टूबर 2009 का है, जब थाना उदयपुर में मारपीट, धमकी, गाली-गलौज और एससी-एसटी एक्ट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना पूरी कर पुलिस ने समयबद्ध तरीके से आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसके बाद लगातार प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने सभी अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

न्यायालय ने दोषियों को धारा 325/34 आईपीसी में तीन-तीन वर्ष के साधारण कारावास एवं एक-एक हजार रुपये अर्थदंड, एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(10) में दो-दो वर्ष के साधारण कारावास एवं चार-चार हजार रुपये अर्थदंड सहित अन्य धाराओं में भी कारावास की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रतापगढ़ पुलिस लगातार अपराधियों को सजा दिलाने में सफलता प्राप्त कर रही है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद पुलिस और अभियोजन टीम द्वारा की गई प्रभावी पैरवी ने यह साबित कर दिया कि अपराध चाहे कितना भी पुराना क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बचना आसान नहीं है।

इस महत्वपूर्ण मामले में एडीजीसी सुरेश बहादुर सिंह, तत्कालीन विवेचक कृपाल सिंह तथा थाना उदयपुर के पैरोकार कांस्टेबल अनिरुद्ध की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी मेहनत और मजबूत न्यायिक पैरवी के चलते न्यायालय से दोषसिद्धि सुनिश्चित हो सकी।

प्रतापगढ़ पुलिस की इस सफलता ने एक बार फिर संदेश दिया है कि अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts