प्रतापगढ़। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतापगढ...
प्रतापगढ़। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने कोतवाली कुंडा क्षेत्र के मझिलगांव (शेखपुर आशिक) में नवनिर्मित आदर्श पुलिस चौकी का विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नई चौकी के संचालन से क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर और अधिक प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। इससे कानून-व्यवस्था मजबूत होगी तथा आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। चौकी के सक्रिय होने से आसपास के गांवों के लोगों को पुलिस सहायता के लिए अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। इसके बाद एसपी ने चौकी परिसर का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करना भी है। नई चौकी क्षेत्र में अपराधियों के लिए कड़ी चुनौती साबित होगी और पुलिस की पहुंच आमजन तक और अधिक सुलभ बनेगी।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। लोगों ने नई आदर्श पुलिस चौकी के उद्घाटन का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
"नई चौकी से बढ़ेगी पुलिस की सक्रियता, अपराधियों पर रहेगा कड़ा शिकंजा और आमजन को मिलेगा त्वरित न्याय व सुरक्षा का भरोसा।"
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments