Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

पूर्व प्रमुख सचिव शशिकांत पाण्डेय के आमंत्रण पर बाबा विश्वम्भरनाथ धाम महोत्सव में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।

सदहा। बाबा विश्वम्भरनाथ धाम, सदहा के भव्य उद्घाटन एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमं...

सदहा। बाबा विश्वम्भरनाथ धाम, सदहा के भव्य उद्घाटन एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी से उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व प्रमुख सचिव (न्याय) एवं प्रतिष्ठित प्रशासनिक अधिकारी श्री शशिकांत पाण्डेय ने सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक भेंट कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।
अपनी प्रशासनिक दक्षता, न्यायिक समझ और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए विख्यात रहे श्री शशिकांत पाण्डेय ने वर्षों तक उत्तर प्रदेश शासन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनहित एवं सुशासन को नई दिशा प्रदान की है। न्याय विभाग में उनके योगदान को आज भी सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता है। उनके व्यक्तित्व, अनुभव और सामाजिक सरोकारों का ही परिणाम है कि बाबा विश्वम्भरनाथ धाम जैसे आध्यात्मिक एवं लोककल्याणकारी अभियान को व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।
भेंट के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए अपने शुभागमन की सहमति प्रदान की। उन्होंने श्री मातेश्वरी ट्रांसपोर्ट प्रा. लि. के अध्यक्ष रामदेव पाण्डेय से दूरभाष पर आत्मीय संवाद करते हुए आश्वस्त किया कि बाबा विश्वम्भरनाथ धाम के निर्माण एवं विकास कार्यों में जहाँ भी प्रशासनिक सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी, वहाँ वे यथासंभव सहयोग प्रदान करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अवसर मिलने पर वे सदहा पहुँचकर बाबा विश्वम्भरनाथ जी के दर्शन-पूजन करेंगे तथा पाण्डेय परिवार के आवास पर पधारकर भोजन-प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने नारायण महाविद्यालय गधियावा में भी आगमन की इच्छा व्यक्त करते हुए वहाँ आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए सकारात्मक सहमति प्रदान की।
इस अवसर पर मंदिर महोत्सव के निमंत्रण-पत्रों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे श्री राजेश पाण्डेय एवं विजय यादव भी उपस्थित रहे।
बाबा विश्वम्भरनाथ धाम, सदहा के पुनर्निर्माण, आध्यात्मिक उत्थान एवं जनकल्याण के इस पुनीत अभियान को प्राप्त यह स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद निश्चित रूप से धाम की दिव्यता, भव्यता एवं सांस्कृतिक महत्ता को नए आयाम प्रदान करेगा।

No comments

Popular Posts