Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

पूर्व रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, मां-बेटे गिरफ्तार

फतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त लाठी और कुल्हाड़ी बरामद प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र में पूर्व रंजिश के चलत...

फतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त लाठी और कुल्हाड़ी बरामद

प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र में पूर्व रंजिश के चलते एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में मां-बेटे शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी और कुल्हाड़ी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार ग्राम विच्छूर निवासी महिला की तहरीर पर 7 जून को उसके पुत्र के साथ हुई मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते नामजद आरोपितों ने युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का उपचार प्रयागराज में चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सुनील गुप्ता व उनकी टीम ने केपी पब्लिक स्कूल, बसिरहा गीतानगर के पास से संगीता देवी (40 वर्ष) एवं आलोक तिवारी (19 वर्ष) निवासी ग्राम विच्छूर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक बांस की लाठी और एक कुल्हाड़ी बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने युवक के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वे क्षेत्र छोड़कर भागने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

फतनपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments

Popular Posts