लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों को घर से दबोचा, न्यायालय में किया गया पेश प्रतापगढ़। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के...
लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों को घर से दबोचा, न्यायालय में किया गया पेश
प्रतापगढ़। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बाघराय पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एससी/एसटी विशेष न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना बाघराय पुलिस ने यह कार्रवाई की। उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में जांच और वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान माननीय एससी/एसटी विशेष न्यायालय से निर्गत सम्मन केस संख्या 1296/2024 से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में कल्लू पुत्र स्व. सीताराम (42 वर्ष) एवं दिलीप पुत्र सुन्दरलाल (29 वर्ष) निवासी दूबेपुर शकरदहा, थाना बाघराय शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध धारा 323, 504, 506 एवं 427 भादवि के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव तथा आरक्षी यादवेन्द्र यादव द्वितीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
No comments