Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

मुंबई में दर्ज दुष्कर्म व पॉक्सो केस का आरोपी प्रतापगढ़ से गिरफ्तार

मुंबई में दर्ज दुष्कर्म व पॉक्सो केस का आरोपी प्रतापगढ़ से गिरफ्तार मुंबई पुलिस और मान्धाता पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, वांछित अ...


मुंबई में दर्ज दुष्कर्म व पॉक्सो केस का आरोपी प्रतापगढ़ से गिरफ्तार

मुंबई पुलिस और मान्धाता पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, वांछित अभियुक्त दबोचा गया

प्रतापगढ़। महाराष्ट्र के मुंबई पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत शिवाजीनगर (गोवंडी) थाने में दर्ज दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस और मान्धाता पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को उसके गांव से दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार थाना शिवाजीनगर गोवंडी, मुंबई में दर्ज मुकदमा संख्या 498/2026 में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित अरमान खान (20 वर्ष) पुत्र अमान उल्ला निवासी ग्राम सुबरनी, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ की तलाश की जा रही थी।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस की विशेष टीम प्रतापगढ़ पहुंची। टीम में पीएसआई बेले, हेड कांस्टेबल शंकर तिटकारे तथा पुलिस कांस्टेबल संदीप मोहोते शामिल थे। स्थानीय स्तर पर थाना मान्धाता पुलिस के हेड कांस्टेबल विसर्जन राम एवं कांस्टेबल हरीपाल ने सहयोग करते हुए संयुक्त अभियान चलाया, जिसके तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुंबई में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को नियमानुसार मुंबई पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया गया, जहां आगे की विवेचना और न्यायिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments

Popular Posts