मान्धाता पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को दबोचा न्यायालय से जारी वारंट पर घर से हुई गिरफ्तारी, न्यायिक कार्रवाई शुरू प्रतापगढ़। अप...
मान्धाता पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को दबोचा
न्यायालय से जारी वारंट पर घर से हुई गिरफ्तारी, न्यायिक कार्रवाई शुरू
प्रतापगढ़। अपराधियों एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मान्धाता पुलिस को एक और सफलता मिली है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर जनपद भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मान्धाता पुलिस क्षेत्र में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान माननीय एसीजेएम न्यायालय, प्रतापगढ़ द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने रामसुमेर उर्फ सुमेरे (42 वर्ष) पुत्र रोहंगा उर्फ बृजलाल निवासी ग्राम अकारीपुर, थाना मान्धाता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध केस संख्या 9748/20 में धारा 323, 504, 506 एवं 435 आईपीसी के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है। लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक विनोद सिंह यादव के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक अलंकार यादव, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार तथा कांस्टेबल अनी कुमार शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
No comments