कुंडा, प्रतापगढ़। थाना कुंडा पुलिस ने अपनी सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए घर से नाराज होकर चली गई एक युवती को...
कुंडा, प्रतापगढ़। थाना कुंडा पुलिस ने अपनी सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए घर से नाराज होकर चली गई एक युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार में खुशी लौट आई और परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, थाना कुंडा क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बहन किसी बात से नाराज होकर घर से चली गई है। मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में गुमशुदा एवं लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुंडा की मिशन शक्ति टीम सक्रिय हो गई।
पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू करते हुए विभिन्न स्थानों पर जांच-पड़ताल की। लगातार प्रयासों और सतर्क पुलिसिंग के चलते युवती को कस्बा कुंडा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना कुंडा पुलिस तथा मिशन शक्ति टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गोविंद सिंह चौहान, महिला कांस्टेबल कविता कुशवाहा, प्रिया सिंह एवं प्रीति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
No comments