विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के तेलियानी गठबंधन मैरिज हॉल के सामने आज पावन ऑटो सेल्स का भव...
विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के तेलियानी गठबंधन मैरिज हॉल के सामने आज पावन ऑटो सेल्स का भव्य एवं उत्साहपूर्ण उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पांडे ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचकर फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कैलाश तिवारी तथा डॉ. आई.जे. पांडेय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।
पावन ऑटो सेल्स के प्रोपाइटर राधेश्याम मौर्य ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा और आधुनिक परिवहन को ध्यान में रखते हुए यहां इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक ऑटो तथा इलेक्ट्रिक लोडर जैसे अनेक वाहन किफायती एवं प्रतिस्पर्धी दामों पर उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए आसान फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे आमजन को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ने में आसानी होगी।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की उपलब्धता बढ़ने से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने पावन ऑटो सेल्स की इस पहल को क्षेत्र के विकास और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
No comments