Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

हथिगवां पुलिस की कार्रवाई: वारंटी अभियुक्त रोहित सरोज गिरफ्तार।

प्रतापगढ़। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हथिगवां पुलिस ने न्यायालय से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गि...


प्रतापगढ़। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हथिगवां पुलिस ने न्यायालय से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना हथिगवां पुलिस टीम जांच, क्षेत्र भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने मा० न्यायालय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कोर्ट नंबर-19 से संबंधित आपराधिक वाद में वांछित अभियुक्त रोहित सरोज पुत्र मुन्ना सरोज (29 वर्ष), निवासी ग्राम बलीपुर, थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हथिगवां में दर्ज मुकदमा संख्या 14/2025, धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 109(1) बीएनएस से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

*पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका*

अभियुक्त की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक विवेक पाण्डेय, उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह, महिला उपनिरीक्षक राखी सिंह, आरक्षी विनय सोनकर, कांस्टेबल पवन कुमार एवं आरक्षी दीपक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*NHT BHARAT NEWS*
*"सच के साथ, हर खबर आपके पास"*

No comments

Popular Posts