Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

एनडीपीएस एक्ट के वारंटी अभियुक्त को कोतवाली देहात पुलिस ने दबोचा

प्रतापगढ़। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित वारंटी अभ...


प्रतापगढ़। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस क्षेत्र भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक अतुल यादव एवं उनकी टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर विजय सिंह उर्फ मुन्ना (45 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सूर्यमणि सिंह, निवासी भुपियामऊ, थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त केस संख्या 431/2023 एवं अपराध संख्या 76/2022, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में न्यायालय से वांछित चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अतुल यादव, मुख्य आरक्षी दुर्गविजय एवं कांस्टेबल संतोष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार वारंटियों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

*NHT BHARAT NEWS*
*"अपराध पर प्रहार, सच के साथ हर बार"*
*Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts