प्रतापगढ़। जनपद में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए प्रतापगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोतवाल...
प्रतापगढ़। जनपद में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए प्रतापगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सैंयाबांध रेलवे लाइन के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 101.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी भगवा उपनिरीक्षक अमित सिंह एवं उनकी टीम ने सैंयाबांध रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 101.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. रतन केशरवानी (40 वर्ष) पुत्र स्व. संतलाल केशरवानी, निवासी गफ्फार पेट्रोल पंप के सामने, बाबागंज, थाना कोतवाली नगर, प्रतापगढ़।
2. दीपांशु सिंह (36 वर्ष) पुत्र बृजेश बहादुर सिंह, निवासी बाबागंज, थाना कोतवाली नगर, प्रतापगढ़।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 381/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
*आरोपी का आपराधिक इतिहास*
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रतन केशरवानी के खिलाफ पहले भी जुआ अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसके मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लंबे समय से संलिप्त होने की आशंका जताई जा रही है।
*नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी*
प्रतापगढ़ पुलिस ने कहा है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 6307363107 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
*कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम*
इस सफल अभियान में उपनिरीक्षक अमित सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद आरिफ, नागेंद्र कुमार, विलास यादव, अंकित प्रजापति एवं श्याम सुंदर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*NHT BHARAT NEWS*
*"नशे के कारोबार पर प्रहार, अपराधियों पर वार"*
No comments