Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

लीलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एससी-एसटी एक्ट के मामले में दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रतापगढ़। अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लीलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एससी-एसटी एक...

प्रतापगढ़। अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लीलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में दो वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना लीलापुर पुलिस क्षेत्र भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो अभियुक्तों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान विजय उर्फ दिग्विजय (53 वर्ष), पुत्र रामअंजोर एवं राकेश कुमार वर्मा (45 वर्ष), पुत्र हरीलाल वर्मा, दोनों निवासी ग्राम हदिराही, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त मु0नं0 477/18, मु0अ0सं0 115/2018 से संबंधित मामले में न्यायालय से वांछित चल रहे थे। इनके विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506 आईपीसी तथा 3(1)(x) एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपक कुमार यादव, उपनिरीक्षक विपिन चन्द्र यादव, कांस्टेबल राजकिशोर यादव, आरक्षी अभिषेक यादव, आरक्षी अभिषेक कुमार मिश्रा, आरक्षी अंकित कुमार, आरक्षी अजीत कुमार एवं आरक्षी राकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है, जिससे फरार आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।

*NHT BHARAT NEWS*
*"सच के साथ, हर खबर आपके पास"*
*Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts