Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

जेठवारा पुलिस की तत्परता: महज 3 घंटे में बरामद हुआ गुम मोबाइल, स्वामी को लौटाया।

प्रतापगढ़। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय दिया है...


प्रतापगढ़। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय दिया है। थाना जेठवारा पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे जनसहयोग एवं त्वरित सहायता अभियान के तहत यह सराहनीय कार्य किया गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार को मोहम्मद शमशाद पुत्र मोहम्मद रईस, निवासी ग्राम आशापुर, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़ ने थाना जेठवारा पहुंचकर सूचना दी कि उनका मोबाइल फोन कटरा बाजार में कहीं गिर गया है और काफी तलाश के बावजूद नहीं मिल रहा है।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जेठवारा नरेन्द्र सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। सर्विलांस की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई और थाना के सीसीटीएनएस कर्मचारी मिथिलेश तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र तीन घंटे के भीतर गुम मोबाइल को बरामद कर लिया।

पुलिस ने बरामद मोबाइल को विधिवत उसके वास्तविक स्वामी मोहम्मद शमशाद को सौंप दिया। अपना मोबाइल वापस पाकर शमशाद के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने प्रतापगढ़ पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यप्रणाली की जमकर सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्य से एक बार फिर साबित हुआ है कि प्रतापगढ़ पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण में सक्रिय है, बल्कि आमजन की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

*"जनता की सेवा, सुरक्षा और विश्वास का नाम—प्रतापगढ़ पुलिस"*

No comments

Popular Posts