प्रतापगढ़, कुण्डा। थाना कुण्डा पुलिस ने नकबजनी और मारपीट की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामल...
प्रतापगढ़, कुण्डा। थाना कुण्डा पुलिस ने नकबजनी और मारपीट की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायण वैस के पर्यवेक्षण में थाना कुण्डा पुलिस को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 की रात करीब दो बजे अज्ञात बदमाश छत के रास्ते एक घर में घुस गए। आरोपियों ने घर के कमरे की चाबी मांगी और विरोध करने पर घर के सदस्य रामलखन को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी घर से सामान चोरी कर फरार हो गए थे।
घटना के संबंध में थाना कुण्डा में मुकदमा संख्या 223/2026, धारा 331(8), 305 एवं 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीसरे आरोपी रविकांत कौशल (53 वर्ष) निवासी बाबूगंज बाजार, मझिलगांव, थाना कुण्डा को गिरफ्तार कर लिया।
इससे पूर्व गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 42 ग्राम गलाई हुई सफेद धातु, लगभग 2 ग्राम पायल का टुकड़ा, 5,500 रुपये नकद तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया था। बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) एवं 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी
कमलेश कुमार द्विवेदी उर्फ कमलेश दुबे (55 वर्ष), निवासी बंतरी मजरा रैयापुर, थाना कुण्डा।
शुभम द्विवेदी उर्फ बमबम (28 वर्ष), निवासी बंतरी मजरा रैयापुर, थाना कुण्डा।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments