Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

गैर जमानती वारंट में फरार आरोपी गिरफ्तार, सांगीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सांगीपुर पुलिस को महत्वपूर्...


प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सांगीपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सांगीपुर के उपनिरीक्षक आकाश शुक्ला और कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा द्वारा क्षेत्र में जांच, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 06/19, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त संजय कुमार पुत्र राम सजीवन निवासी ग्राम गोहानी, थाना सांगीपुर, जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तार अभियुक्त

संजय कुमार (40 वर्ष)
पुत्र राम सजीवन, निवासी ग्राम गोहानी, थाना सांगीपुर, जनपद प्रतापगढ़।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक आकाश शुक्ला

कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा

थाना सांगीपुर, जनपद प्रतापगढ़।


पुलिस अधीक्षक ने वारंटी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान को आगे भी लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts