*एनएचटी भारत न्यूज़ | प्रतापगढ़* प्रतापगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात प...
प्रतापगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बाईपास कटरा महकनी के पास से दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कटरा मेदनीगंज निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी नाबालिग पुत्री 16 जून 2026 को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने रिश्तेदारों एवं अन्य संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 159/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मामले से संबंधित आरोपी प्रदीप कुमार सोनकर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार सोनकर (20 वर्ष) पुत्र शीतला प्रसाद सोनकर, निवासी कंचाना, थाना जायस, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। आरोपी को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बाईपास कटरा महकनी के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक अवधेश सिंह
उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा
आरक्षी सूरज कुमार शर्मा
थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़।
पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा नाबालिग से संबंधित आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments