*एनएचटी भारत न्यूज़ | प्रतापगढ़* प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लीलापुर पुलि...
प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लीलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लीलापुर के उपनिरीक्षक सौरभ यादव एवं कांस्टेबल कुन्दन शर्मा ने क्षेत्र में जांच और वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-13 द्वारा जारी केस संख्या 3376/2021, मु0अ0सं0 18/2005, धारा 323, 325 और 504 भादवि, थाना लालगंज से संबंधित वारंटी अभियुक्त धर्मेन्द्र पाण्डा को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
धर्मेन्द्र पाण्डा (50 वर्ष)
पुत्र रामखेलावन, निवासी बासुपुर पौड़िया, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक सौरभ यादव
कांस्टेबल कुन्दन शर्मा
थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments