प्रतापगढ़। जनपद की मान्धाता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति का गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसे उसके वास्तविक स्वामी...
प्रतापगढ़। जनपद की मान्धाता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति का गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसे उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया। पुलिस की इस सराहनीय पहल की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।
जानकारी के अनुसार, रविवार 29 जून 2026 को ग्राम अकोड़िया निवासी एक व्यक्ति ने थाना मान्धाता में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका ओप्पो (OPPO) कंपनी का मोबाइल फोन घर से मान्धाता बाजार जाते समय रास्ते में कहीं गिरकर गुम हो गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष मान्धाता के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से मोबाइल की तलाश शुरू की। पुलिस के त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों के चलते कुछ ही समय में गुम हुआ मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को नियमानुसार सुपुर्द कर दिया गया।
अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर आवेदक ने खुशी व्यक्त करते हुए मान्धाता पुलिस की त्वरित कार्यशैली, जनसेवा की भावना और संवेदनशीलता की सराहना की तथा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक अनूप यादव
मुख्य आरक्षी अंजनी कुमार
आरक्षी आशुतोष यादव
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments