Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

बाघराय पुलिस की कार्रवाई: न्यायालय से वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बाघराय पुलिस ने न्यायालय से वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न...



प्रतापगढ़। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बाघराय पुलिस ने न्यायालय से वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में थाना बाघराय के उपनिरीक्षक विकास प्रधान ने हमराही पुलिसकर्मी के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश और चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर न्यायालय द्वारा जारी वाद संख्या 97/25 एवं धारा 147 बीएनएसएस से संबंधित वारंटी अभियुक्त इन्द्रजीत (53 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कल्लू, निवासी कोर्रही तुलवापुर, थाना बाघराय को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक विकास प्रधान एवं आरक्षी राकेश कुमार राय की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts