Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

मान्धाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एससी/एसटी एक्ट के मामले में तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। अपराधियों और न्यायालय से वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मान्धाता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते ...



प्रतापगढ़। अपराधियों और न्यायालय से वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मान्धाता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में थाना मान्धाता के उपनिरीक्षक अमरेश कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान कार्रवाई की। इस दौरान माननीय एससी/एसटी न्यायालय, प्रतापगढ़ से जारी वारंट के आधार पर केस संख्या 578/2024 (मु.अ.सं. 327/2022) से संबंधित तीन वारंटी अभियुक्तों को उनके गांव टिकरी से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अतुल सिंह (29 वर्ष), अंकुश सिंह (26 वर्ष) तथा सत्येन्द्र सिंह (23 वर्ष) शामिल हैं। तीनों निवासी ग्राम टिकरी, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त न्यायालय से जारी वारंट के तहत वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अपनाई गई।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक अमरेश कुमार यादव, कांस्टेबल विनोद कुमार, आरक्षी अवनीश यादव तथा रितिक सिंह की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts