Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

वारंटियों पर उदयपुर पुलिस का शिकंजा, 15 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उदयपुर पुलिस ने 15 वर्ष प...



प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उदयपुर पुलिस ने 15 वर्ष पुराने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

थाना उदयपुर के उपनिरीक्षक घनश्याम यादव ने हेड कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल आलोक कुमार बैसवारा के साथ क्षेत्र में वारंटियों की तलाश एवं चेकिंग अभियान के दौरान दोनों अभियुक्तों को उनके घरों के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीलेन्द्र सिंह यादव उर्फ पप्पू (45 वर्ष) निवासी रामनगर कोल मजरे मुस्तफाबाद तथा रामपाल सरोज (55 वर्ष) निवासी देवी का पुरवा मजरे मुस्तफाबाद, थाना उदयपुर के रूप में हुई।

दोनों अभियुक्त थाना उदयपुर में वर्ष 2011 में दर्ज मु0अ0सं0 109/2011, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायालय से जारी वारंट पर वांछित थे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts