Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

ऑपरेशन प्रहार: रानीगंज पुलिस ने 4 किलो गांजा के साथ बिहार के दो तस्करों को दबोचा

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत थाना रानीगंज पुलिस ने म...


प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत थाना रानीगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशांत राज के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के मां बाराही देवी धाम रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीत कुमार (29 वर्ष) पुत्र अखिलेश सिंह तथा निशांत (19 वर्ष) पुत्र सुजीत सिंह, दोनों निवासी बिजरुख बख्तियारपुर, थाना अथमलगोला, जनपद पटना (बिहार) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना रानीगंज में मु0अ0सं0 293/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल विकास बाबू, आरक्षी चालक विमलेश यादव एवं आरक्षी चालक रचित सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ "ऑपरेशन प्रहार" के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts