Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

36 साल पुराने मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, लीलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लीलापुर पुलि...



प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लीलापुर पुलिस ने लंबे समय से वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

थाना लीलापुर के उपनिरीक्षक दीपक कुमार यादव ने आरक्षी अनंत कुमार, पीआरडी जवान अरुण कुमार द्विवेदी एवं चालक कांस्टेबल कुन्दन शर्मा के साथ क्षेत्र में वारंटियों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए असफाक पुत्र स्वर्गीय नसीर अहमद, निवासी ग्राम नागापुर, थाना लीलापुर को सगरा सुंदरपुर कस्बे के पास गहरी मोड़ से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त केस संख्या 1501904/1998 एवं मु0अ0सं0 339/1990 में दर्ज धारा 323, 504, 506 और 394 भारतीय दंड संहिता के मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर वांछित था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपक कुमार यादव, आरक्षी अनंत कुमार, पीआरडी जवान अरुण कुमार द्विवेदी तथा चालक कांस्टेबल कुन्दन शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि जनपद में अपराधियों और न्यायालय से फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts