प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संग्रामगढ़ पुलिस ने दुष्क...
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संग्रामगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विवेक यादव एवं कांस्टेबल विजय कुमार चौहान क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के अर्रों नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोपाल पटेल उर्फ साक्षी गोपाल (25 वर्ष) पुत्र पारसनाथ पटेल, निवासी ग्राम मैनहा अर्रों, थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई। आरोपी थाना संग्रामगढ़ में दर्ज धारा 69 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के एक दुष्कर्म संबंधी प्रकरण में वांछित था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ जनपद में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments