Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

हत्या के मुकदमे में वांछित वारंटी गिरफ्तार, लालगंज पुलिस की बड़ी सफलता

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालगंज पुलिस...

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालगंज पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

थाना लालगंज के उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने कांस्टेबल नितीश यादव के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान कार्रवाई करते हुए नन्कुल्ली उर्फ दशरथलाल (45 वर्ष) पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम भीमपुर मजरा सारीपुर, थाना लालगंज को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त सेशन केस संख्या 1934/2023 एवं मु0अ0सं0 144/2022 में दर्ज धारा 302 और 506 भारतीय दंड संहिता के मामले में न्यायालय से जारी वारंट पर वांछित था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपक कुमार एवं कांस्टेबल नितीश यादव की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि जनपद में हत्या, गंभीर अपराधों एवं अन्य मामलों में फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
 *NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts