प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों एवं न्यायालय से फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत...
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों एवं न्यायालय से फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालगंज पुलिस ने लगभग 25 वर्ष पुराने मुकदमे में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
थाना लालगंज के उपनिरीक्षक भुवाल सिंह यादव ने कांस्टेबल विजय प्रकाश एवं कांस्टेबल आशीष गुप्ता के साथ क्षेत्र में वारंटियों की तलाश के दौरान कार्रवाई करते हुए तुलसीराम (51 वर्ष) पुत्र गयादीन उर्फ राम अजोर तथा लालबहादुर यादव (45 वर्ष) पुत्र राम अजोर, दोनों निवासी ग्राम पूरे फत्ते सिंह, थाना लालगंज को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया।
दोनों अभियुक्त एसीजेएम कोर्ट संख्या-13, प्रतापगढ़ से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत वांछित थे। मामला ओल्ड क्रिमिनल केस संख्या 1700325/2010 तथा मु0अ0सं0 198ए/2001 से संबंधित है, जिसमें धारा 323, 325, 504 एवं 506 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि जनपद में फरार वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर की जाती रहेगी।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments