Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

प्रतापगढ़ पुलिस का तकनीकी कमाल: 407 गुम मोबाइल बरामद, 61 लाख की संपत्ति लौटाकर 407 परिवारों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

प्रतापगढ़। आधुनिक तकनीक और प्रभावी पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बार फिर लोगों का विश्वास जीता ह...


प्रतापगढ़। आधुनिक तकनीक और प्रभावी पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बार फिर लोगों का विश्वास जीता है। CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने 407 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 61 लाख 5 हजार रुपये है। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने प्रतापगढ़ पुलिस की सराहना की।
शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित साईं कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार भाटी ने मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुलिस की तकनीकी दक्षता, पारदर्शी कार्यप्रणाली और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक अपराध नियंत्रण और जनता की सहायता का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर बिना समय गंवाए संबंधित थाने में सूचना दें अथवा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही 'संचार साथी' एप के माध्यम से मोबाइल का IMEI ब्लॉक कराने, संदिग्ध कॉल की शिकायत करने और अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने पर सबसे पहले सिम कार्ड ब्लॉक कराएं, आवश्यक होने पर बैंक खातों को सुरक्षित करें और पुलिस से IMEI ब्लॉकिंग रिक्वेस्ट आईडी अवश्य प्राप्त करें। समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल बरामद होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
सर्विलांस टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस उल्लेखनीय सफलता में उपनिरीक्षक अजित सिंह (प्रभारी सर्विलांस टीम) के नेतृत्व में कार्यरत सर्विलांस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में आरक्षी सूर्य प्रताप सिंह सहित जनपद के सभी थानों की साइबर सेल के पुलिसकर्मियों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए 407 मोबाइल फोन बरामद किए।
इसके अलावा कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, अन्तू, कोहंडौर, पट्टी, कंधई, आसपुर देवसरा, दिलीपपुर, रानीगंज, देल्हूपुर, मान्धाता, फतनपुर, महेशगंज, बाघराय, जेठवारा, लालगंज, संग्रामगढ़, सांगीपुर, उदयपुर, लीलापुर, कुंडा, नवाबगंज, हथिगवां एवं मानिकपुर थानों की साइबर टीमों ने भी अभियान में सक्रिय सहयोग दिया। पुलिस विभाग ने इस सफलता को तकनीक आधारित जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग की बड़ी उपलब्धि बताया है।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*

No comments

Popular Posts