NHT BHARAT NEWS प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के बीच थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्र...
NHT BHARAT NEWS
प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के बीच थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तेज कार्रवाई का परिचय दिया है। ग्राम सेतापुर में हुए चर्चित हत्याकांड के मामले में फरार चल रही नामजद अभियुक्ता को गिरफ्तार कर पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि कानून के हाथ लंबे हैं और कोई भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से ज्यादा दिन तक बच नहीं सकता।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
*पुरानी रंजिश में हुई थी हत्या*
जानकारी के अनुसार, ग्राम सेतापुर में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने रामआसरे गौतम और उनके परिजनों पर लाठी-डंडे एवं कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल रामआसरे गौतम की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
*रिश्तेदारी जाने की फिराक में थी अभियुक्ता, पुलिस ने दबोचा*
थाना प्रभारी राकेश चौरसिया की रणनीति और पुलिस टीम की सक्रियता के चलते मुखबिर की सूचना पर फरार चल रही नामजद अभियुक्ता शान्ता देवी पत्नी रामदौर निवासी ग्राम सेतापुर को सेतापुर मोड़ से पट्टी जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्ता ने स्वीकार किया कि हत्या के मुकदमे में नाम आने के बाद वह लगातार छिप-छिपकर रह रही थी और रिश्तेदारी जाने की तैयारी में थी, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।
*अपराधियों के लिए सख्त संदेश*
थाना प्रभारी राकेश चौरसिया की कार्यशैली इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अपराधियों के खिलाफ लगातार की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से बदमाशों में भय का माहौल है। क्षेत्र में यह संदेश साफ है कि अपराध कर फरार होने वाले आरोपी अब ज्यादा दिनों तक पुलिस से बच नहीं पाएंगे।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
उपनिरीक्षक जावेद अहमद खान, कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव, कैलाश यादव, आरक्षी शिवम यादव, महिला आरक्षी ममता कुमारी, सुमन सिंह, प्रियंका प्रजापति एवं चालक सुनील सिंह ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
*NHT BHARAT NEWS Editor in chief Naveen Kumar Mishra*
No comments