Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

कुण्डा पुलिस का बड़ा खुलासा: घर में घुसकर चोरी और मारपीट करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, नकदी व चोरी का सामान बरामद।

प्रतापगढ़। जनपद के कुण्डा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर चोरी और विरोध करने पर मारपीट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो ...

प्रतापगढ़। जनपद के कुण्डा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर चोरी और विरोध करने पर मारपीट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं, जिनके कब्जे से चोरी की गई संपत्ति, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी कुण्डा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 की रात करीब दो बजे अज्ञात लोग छत के रास्ते एक घर में घुस गए और कमरे की चाबी मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में मौजूद रामलखन के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और घर से सामान चोरी कर फरार हो गए। मामले में थाना कुण्डा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विवेचना, सुरागरसी और साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश कुमार द्विवेदी उर्फ कमलेश दुबे (55 वर्ष) और उनके पुत्र शुभम द्विवेदी उर्फ बमबम (28 वर्ष) निवासी ग्राम बनथरी मजरा रैयापुर, थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।

*बरामदगी*

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर निम्न सामान बरामद किया है—

42 ग्राम गलाई हुई सफेद धातु का चपटीनुमा टुकड़ा

लगभग 2 ग्राम सफेद धातु की पायल का टुकड़ा

₹5,500 नकद

एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

थाना कुण्डा पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई से इस सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

*NHT BHARAT NEWS*
*"अपराध पर प्रहार, सच के साथ हर बार"*

No comments

Popular Posts