प्रतापगढ़। थाना अंतू पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक...
प्रतापगढ़। थाना अंतू पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का फरसा बरामद किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी को पड़ोसी द्वारा साथ ले जाने के शक में इस वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अंतू अभिषेक सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना अंतू में दर्ज मुकदमा संख्या 157/2026 से संबंधित वांछित आरोपी शिवम पुत्र गंगा प्रसाद (24 वर्ष), निवासी ग्राम सराय महिमा, थाना अंतू, जनपद प्रतापगढ़ को गांव के बाग-तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
*पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा*
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे संदेह था कि उसका पड़ोसी उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया है। इसी रंजिश के चलते उसने अपने भाई के साथ मिलकर पड़ोसी पर फरसे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। घटना के बाद मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह फरार हो गया था।
गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चक्रानुमा फरसा भी बरामद कर लिया।
*बरामदगी*
घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे का चक्रानुमा फरसा।
*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रज्जन राव, उपनिरीक्षक रामशंकर पाण्डेय, आरक्षी रजनीश उपाध्याय एवं आरक्षी विवेक कुमार रंजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
*NHT BHARAT NEWS*
*"सच के साथ, हर खबर आपके पास"*
No comments